बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस संग शादी की है। प्रियंका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निक जोनस संग शादी से पहले किए एक वादे को लेकर बताया। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया था कि वह हर तीसरे हफ्ते में मिलेंगे, फिर चाहे उन्हें दूसरे देश में ही फ्लाइट लेकर क्यों न ट्रेवल करना पड़े।
साल 2018 में उदयपुर के पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। ऐल यूके संग बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “हम शूटिंग रहने के चलते एक-दूसरे को हर तीसरे हफ्ते मिलते हैं। दुनिया में हम दोनों कहीं भी क्यों न हों, एक-दूसरे से मिलने के लिए फ्लाई करके जाते हैं। महीने में कुछ दिन साथ बिताने की कोशिश करते हैं। शादी से पहले हम दोनों ने ही इस नियम को करने का वादा किया था।”
प्रियंका आगे कहती हैं कि हम दोनों की टीम आपस में बात करती हैं। मेरी टीम कहती हैं कि प्रियंका को हम यहां शिड्यूल कर रहे हैं। वह इस समय फ्री हैं। हमें इस तरह प्लान करना होगा। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर के महीने में अपनी दूसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।
पैपराजी ने श्रद्धा कपूर ने पूछा- शादी कब कर रहे हो? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल
पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया- कैसे ऋषि कपूर ने दो बार आग में जलने से बचाया था, सुनाया दिलचस्प किस्सा
प्रियंका ने कहा था कि समय लंबा हो गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि ये सारा समय चुटकी बजाते हुए बीत गया हो। मैं बयां नहीं कर सकती। काफी अजीब है, मैं नहीं जानती लाइफ कैसी थी निक से मिलने से पहले।