पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान से भले ही दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उनका एक वीडियो सामने आया तो लोग उस पर टूट पड़े। ढेरों फैंस ने उन्हें मिस करने की बात कही है। यह वीडियो मुंबई का है, जहां धोनी एक फुटबॉल मैदान में जाते दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो वह यहां विज्ञापन शूट के लिए गए हुए थे।
भारत को दो बार वर्ल्ड कप जितवाने वाले कप्तान धोनी आईपीएल के इस सत्र में एक बार फिर चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते दिखेंगे। बता दें कि इस सत्र के लिए 15 अगस्त को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इस बार CSK पूरी तरह बदली नजर आ सकती है, क्योंकि उसने शेन वॉटसन और हरभजन सिंह सहित कई दिग्गजों को साथ नहीं रखा है।